ननि आयुक्त ने मॉडल सड़क बैढ़न के संविदाकार को लगाई फटकार

सिंगरौली । नपानि आयुक्त सविता प्रधान ने बैढ़न शहर के मॉडल रोड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुये कार्य के प्रति लापरवाही पर जमकर फटकार लगाते हुये कड़ी हिदायत दी गई है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करें। आयुक्त ने निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई, बेस निर्माण, डामरीकरण कंक्रीट कार्य, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सड़क किनारे विकसित किए जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्य तथा यातायात व्यवस्था संबंधी पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मॉडल रोड शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री को नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय सहित संविदाकार मौजूद रहे।

Next Post

जबरन खिलाई गई थी नव विवाहिता को सल्फास की गोली

Wed Jun 10 , 2026
उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई नव विवाहिता ने तहसीलदार को बयान में बताया था कि उसे जबरदस्ती पति और सास ससुर ने सल्फास की गोली खिलाई। नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी मामले में पुलिस ने पति और सास ससुर को […]

You May Like