इटारसी। एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में नशे से दूरी है ज़रूरी विषय पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SDOP वीरेंद्र मिश्रा एवं TI गौरव सिंह बुंदेला मुख्य अतिथि रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत स्कूल डायरेक्टर सतेन्द्रपाल सिंह जग्गी व प्रधानाचार्या वर्षा नायडू ने किया। TI बुंदेला ने नशे के दुष्प्रभाव बताए, जबकि SDOP मिश्रा ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की सहभागिता ने अभियान को सार्थकता दी और नशा विरोधी सोच को मजबूती दी।
इटारसी में नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान से छात्रों में जागरूकता
