अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार घायल

सिंगरौली । जयंत बस स्टैंड के समीप आज रविवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सामने चल रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंगरौली से जयंत की ओर जा रही कार वाहन क्रमांक यूपी 17 एल1435 के सामने चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं वाहन मालिक ने हादसे का कारण स्टेरिंग फेल होना बताया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

राखड़ ऐश डैम मार्ग पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

Sun Jun 7 , 2026
सिंगरौली । बलियरी स्थित राखड़ ऐश डैम क्षेत्र में सड़क पर पानी गिराने के कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार लोलरी देवी शाह उम्र 60 वर्ष निवासी गैस फैक्ट्री रोड बलियरी सड़क पर पैदल अपने घर से दुकान की ओर सामान लेने के लिए जा […]

You May Like