1 नंबर दबाते ही खाते से उड़ी रकम

जबलपुर : कोतवाली थाना अंतर्गत दीक्षितपुरा निवासी युवक को साइबर ठग का फोन रिसीव करना भारी पड़ गया। क्रेडिट स्कोर जानने के लिए जैसे ही उसने एक नंबर दबाया तो उसका मोबाइल बंद हो गया और खाते से 90 हजार रूपए निकाल लिए गए।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम आशीष विश्वकर्मा 32 वर्ष निवासी उपरैनगंज दीक्षितपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे अज्ञात मोबाइल नम्बर से कॉल आया एवं अपना क्रेडिट स्कोर जानने के लिये 1 दबाने के लिये कहा, उसने 1 दबाया तो उसका मोबाइल नम्बर बंद हो गया, चालू करने के बाद मोबाइल अपडेट होने लगा, उसके पंजाब बैंक खाते के गूगल पे और फोन पे के माध्यम से 5 बार में उसके बैंक खाते से अलग अलग खातों में 90 हजार रूपये ट्रांजेक्शन हो गये

Next Post

एसपी ने जनसुनवाई में लोगों की सुनी समस्याएं

Wed Oct 14 , 2026
सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी षियाज केएम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। एसपी ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की वस्तुस्थिति जानी। आवश्यक प्रकरणों में तत्काल […]

You May Like