
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक व्यापारी के साथ गाडी अडाकर लूट करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया. दुकान के नौकर ने ही व्यापारी के साथ लूट की वारदात कराई थी. आरोपियों ने व्यापारी को चाकू दिखाकर घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त चाकू मय वाहन बरामद किया गया है.
पुलिस के मुताबिक अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए एक टीम बनाई. घटना स्थल व आसपास के आने जाने वाले रास्तों में 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे देखे. सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा. आरोपी प्रेम शर्मा (20), अभिषेक पंथी (20) निवासी रासला खेड़ी भानपुर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों से अभी तक की गई पूछताछ मे एक लाख रुपए नगदी और घटना मे प्रयुक्त चाकू औऱ वाहन बरामद किया है. आरोपियों से शेष अन्य अपहृत राशि के संबंध मे पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का एक अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है.
पुलिस ने मुताबिक 16, 17 जून की मध्य रात्रि फरियादी दिलीप आरतवानी (46) निवासी ईदगाह हिल्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई. दिलीप ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन की तरह वह रात के समय उस दिन अपनी किराने की दुकान को बंद करके 2 लाख रुपये अपनी स्कूटी की डिग्गी मे डालकर घर जा रहे थे. दिलीप जब देवीबाई धर्मशाला के पहले रास्ते से जा रहे थे. इस दौरान पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन लङके उनकी गाङी के आगे अपनी गाङी लगाकर रोका. दिलीप का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गये. तभी उन तीन लङको में से एक लङके ने एक चाकू उनकी गर्दन पर रख दिया. दूसरे लङके ने गाङी की चाबी को निकालकर डिग्गी को खोला और उसमे रखे 2 लाख रुपये निकाले. इसके बाद तीनों लड़के मौके से भाग गए. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.
