कांबिंग गश्त: गुना पुलिस ने की 98 वारंटियों की धरपकड़

गुना: पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ जिलेभर में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त की रात से 1 सितंबर की सुबह तक सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त चलाई गई। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और लंबे समय से फरार 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 45 स्थायी और 53 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान जिला बदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और फरार आरोपियों की भी तलाश की गई। थाना स्तर पर देखें तो कैंट से 15, कोतवाली और राघौगढ़ से 17-17, आरोन से 13, धरनावदा से 9, बमौरी से 6, बजरंगगढ़ व म्याना से 5-5, चांचौड़ा से 4, मृगवास से 3, फतेहगढ़ से 2 तथा सिरसी और मधुसूदनगढ़ से 1-1 वारंटी गिरफ्तार हुए।

पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। एसपी अंकित सोनी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Next Post

रीडर दो हजार की रिश्वत लेते पकडा गया

Mon Sep 1 , 2025
रीवा:लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई जिले के रायपुर कर्चुलियान कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार का रीडर 2000 की रिश्वत लेते ट्रैप नक्शा तरमीम के नाम पर मांगी थी रिश्वत। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like