जन्मदिन पर सांसद भारत सिंह ने किए कामख्या के दर्शन

ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने अपने जन्मदिन पर मां कमाख्या देवी के दरबार में जाकर मत्था टेका, वहीं उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरभर में सेवाकार्य एवं पोधारोपण एवं सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना कर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पोधारोपण किया गया।

एक हजार बिस्तर के अस्पताल में मरीजों को फल एवं भोजन वितरण किया गया, वहीं लाल टिपारा गौैशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल मुरार में फल बांटे। कृष्णा बिहार जलालपुर सिद्धबाबा, धनेली पहाडिय़ा एवं डबरा स्वयंवर लॉज पर सुंदरकांड किया गया। उटीला में सुंदरकांड के साथ पोधारोपण किया गया। जारगा नाथों के पुरा में सुंदरकांड, भंडारा एवं भोजन वितरण किया गया।

गिरवाई नाका, नयापुरा सिंधी कॉलोनी, गुढ़ा कंपू पर सूुंदरकंड एवं पोधारोपण किया गया। वीरपुर बांधपर भी फल बांटे एवं पोधारोपण किया। बहोड़ापुर कुष्ठरोग आश्रम एवं मुरार जिला अस्पताल में फल बांटे गए। स्वर्ग सदन, जच्चाखाना मुरार में भोजन वितरण किया गया। आंतरी हॉस्पीटल में फल बांटे गए। इसके अलावा भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अनेक स्थानों पर सुंदर कांड पोधारोपण एवं फल वितरण एवं भोजन वितरण के कार्यक्रम किए गए।

Next Post

वरिष्ठ संघ की धार्मिक बस यात्रा रवाना

Fri Sep 5 , 2025
ग्वालियर: श्री गहोई वैश्य समाज वरिष्ठ संघ ग्रेटर ग्वालियर की धार्मिक यात्रा स्लीपर बस को हरी झंडी दिखाकर एवं सभी धार्मिक यात्रियों को शुभकामनाए देकर सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर तथा जे. पी.गहोई द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर सुरेश निगोती, […]

You May Like