हलाली डैम मार्ग बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

सलामतपुर। हलाली डैम की पिच पर बना आवागमन मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं और हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से बैरसिया होते हुए रायसेन व विदिशा के लिए प्रतिदिन बसें और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं भोपाल जाने वाले यात्री भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण बसों के पलटने या टकराने की आशंका बनी रहती है। हलाली डैम पर रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं, जिन्हें जर्जर मार्ग के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।

उल्लेखनीय है कि डैम पर 24.59 करोड़ रुपये की लागत से पांच गेट और डाउन स्ट्रीम में 57.50 मीटर लंबा ब्रिज बनाया गया है, जिससे कई गांवों को बाढ़ से राहत मिली है। बावजूद इसके, पिच मार्ग की अनदेखी से यात्रियों की जान जोखिम में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क सुधार की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Next Post

मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन निवेश पर क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के साथ हुई चर्चा

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 के दूसरे दिन दावोस में मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के डिप्टी सीईओ एवं हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स तुषार सिंहवी के साथ बैठक कर राज्य में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, इनलैंड कंटेनर डिपो, वेयरहाउसिंग तथा एकीकृत सप्लाई चेन अवसंरचना में […]

You May Like

मनोरंजन