
राजस्थान उज्जैन पुलिस को थी तलाश, क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता
उज्जैन। 2 साल से फरार चल रहा है 60 हजार के इनामी बदमाश की राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस को तलाशी जिसे गिरफ्तार करने में उज्जैन क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है। बदमाश 25 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्त में आया है। जिसे न्यायालय में पेश कर तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागदा की राजीव कालोनी में रहने वाला सलमान पिता शेरूलाल की 2 साल से राजस्थान और उज्जैन पुलिस को तलाशी उसके खिलाफ 60 हजार का इनाम घोषित था। गुरूवार की रात सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कोडा कुशाक कार में मादक पदार्थ की सप्लाय करने खाचरौद-चांपाखेड़ा, मोकडी होता हुआ ताल आलोट की ओर जाने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सायबर और नागदा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ चंबल नदी की पुलिया ग्राम बनवाड़ा पर घेराबंदी की। बिना नम्बर की कार को रोकने का प्रयास करने पर उसमें सवार व्यक्ति पुलिस को देख कार छोडक़र भागने का प्रयास करना लगा। टीम ने उसको पकडऩे के लिये पीछा किया। भाग रहा व्यक्ति कुख्यात बदमाश सलमान लाला होना सामने आया। पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया था, वह भागने के प्रयास में पुलिया से गिरकर घायल हो गया। उसे हिरासत में लिया गया और कार की तलाशी ली गई। कार से 25.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हो गई। एसपी ने बताया पूछताछ में पता चला कि सलमान लाला ने झाबुआ के थांदला स्थित वार्ड क्रमांक 13 से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना, पत्नी और पुत्र-पुत्री का पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड बना लिया था। जिसके बाद दुबई चला गया था। वह कई बार दुबई की यात्रा कर चुका था और वहीं शिफ्ट होने की योजना बना रहा था। उसने 3 करोड़ का फ्लैट भी बुक कर लिया था डेढ़ करोड़ रुपए दे चुका है हवाला के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये और देना शेष कबूल किया है उसने तस्करी नेटवर्क का सक्रिय कर लिया था। उसने पूर्व में नेपाल के रास्ते अन्य देश में शरण लेने का प्रयास किया था, लेकिन नेपाल दूतावास में एनओसी (अधिकृत अनुमति प्रमाण पत्र) प्राप्त नहीं होने पर उसे भारत भेज दिया गया था। सलमान के गिरफ्त में आने पर फर्जी पासपोर्ट का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। फर्जी पासपोर्ट मामले में उसकी पत्नी को आरोपी बनाया जायेगा। वहीं पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि फर्जी पासपोर्ट बनाने में किन लोगों की भूमिका रही है।
