योगी ने किया जातीय जनगणना के फैसले का स्वागत

लखनऊ 30 अप्रैल (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया है।

योगी ने एक्स पर लिखा “ 140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीपीए द्वारा जाति जनगणना को आगामी जनगणना में शामिल किए जाने का निर्णय अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य है।

वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को सही पहचान और सरकारी योजनाओं में उनकी उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल है।”

उन्होने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार, जिनके नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय और डेटा-आधारित सुशासन को वास्तविकता में बदलने का यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।”

Next Post

जापान में एशियाई खेल 2026 में खेला जाएगा क्रिकेट

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट को बनाए रखा है। ओसीए ने कहा, “खेल कार्यक्रम के बारे में फैसला 28 अप्रैल को नागोया सिटी हॉल में एआईएनएजीओसी बोर्ड की […]

You May Like