आईडीए ने फर्जी एनओसी मामले में दिया आवेदन

इंदौर: आईडीए ने राऊ तहसील के बिजलपुर गांव की जमीन के मामले फर्जी एनओसी को लेकर थाने में आवेदन दिया. कूटरचित दस्तावेजों और वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर एनओसी जारी की गई थी. मामले का खुलासा टीएनसीपी द्वारा अभिमत मांगने पर हुआ है.आईडीए ने आज खातीवाला टैंक निवासी जगजीत सिंह राजपाल के खिलाफ तुकोगंज थाने में आवेदन दिया है. आईडीए ने आवेदन में राजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है.

राजपाल ने विधि विभाग में पदस्थ समायपाल शिवम श्रीवास्तव के साथ मिलकर आईडीए के भू अर्जन और योजना शाखा अधिकारी की फर्जी हस्ताक्षर और सील से कूटरचित दस्तावेज बनाकर ऑनलाइन एनओसी जारी कर टीएनसीपी में अनुमति देने आवेदन दिया था. राऊ तहसील के बिजलपुर गांव की 0.526 एकड़ जमीन पर आवासीय प्लॉट कटकाफ बेचने का नक्शा और अनुमति टीएनसीए से मांगी गई थी. टीएनसीपी ने आईडीए से अभिमत मांगने पर खुलासा हुआ कि मामला पूरी तरह से फर्जी है. ध्यान रहे कि आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने समायपाल शिवम श्रीवास्तव को पहले ही इस मामले में निलंबित कर दिया है. भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा मामले के जांच कर रहे हैं.

Next Post

सारनी में रंग संस्कृति नाट्य संस्थान का शुभारंभ

Thu Apr 30 , 2026
सारनी। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच,सारनी नगर में रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हुए ‘रंग संस्कृति नाट्य संस्थान’ का विधिवत शुभारंभ 25 अप्रैल 2026 को किया गया। वार्ड क्रमांक 34, रानी दुर्गावती वार्ड स्थित शोभापुर कॉलोनी में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत माँ […]

You May Like