त्यौहारों पर शांति-सदभाव बनाए रखने का संकल्प, प्रशासन ने कसी तैयारियां

ग्वालियर। जिले में आगामी सभी त्यौहार शांति, सदभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसएसपी धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, एडीएम सीबी प्रसाद सहित समिति सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस और नववर्ष के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। कलेक्टर और एसएसपी ने समिति सदस्यों से नागरिकों से शांति व सदभाव बनाए रखने की अपील करने को कहा। एसडीएम स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें होंगी।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गरबा आयोजनों में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए महिला पुलिस दल भ्रमण करेगा। समिति सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Next Post

वनडे में 500 रन का स्कोर मुमकिन हो सकता है: ब्रावो

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का मानना है कि बल्लेबाजी का स्तर तेजी से बदल रहा है इसे देखते हुए भविष्य में वनडे में 500 रन का स्कोर एक हकीकत बन सकता है। उन्होंने कहा कि बदलते खेल के साथ तालमेल बिठाने के लिए […]

You May Like