श्योपुर में आवदा बांध की 71 लाख रु. लागत से मरम्मत

श्योपुर: विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा में श्योपुर जिले के ऐतिहासिक आवदा बांध की मरम्मत को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से विधानसभा में सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत अब तक क्यों नहीं हुई, और क्या इस पर मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल हुआ है? मंत्री ने जवाब में स्पष्ट किया कि बांध 2021 की बाढ़ में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी मरम्मत 71.42 लाख रुपए में पूरी की जा चुकी है।

शेष मरम्मत के लिए 1311.15 लाख रुपए का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। मंत्री जल संसाधन तिलावट ने यह भी कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद ही राशि आवंटित कर कार्य शुरू किया जा सकेगा, फिलहाल कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई जा सकती। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मरम्मत की कोई घोषणा नहीं की गई थी, और जनधन हानि या भारी तबाही की संभावना संबंधी चिंता भी वर्तमान में निराधार है ।

Next Post

ग्रेट खली और विजेंद्र सिंह का दोस्ताना पंजा मुकाबला, एक्टर राजपाल यादव ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में प्रो पंजा सीज़न 2 का शुभारंभ हुआ। किराक हैदराबाद, शेर-ए-लुधियाना, मुंबई मसल और एमपी हथौड़ास टीमों ने अंडरकार्ड और मेन कार्ड मुकाबलों में जोश बढ़ाया। बॉलीवुड के परवीन दब्बास और प्रीति झंगियानी द्वारा ग्वालियर शहर में प्रो […]

You May Like