भोपाल। सड़क पर गाड़ी चलाना हमारा अधिकार है, लेकिन इस अधिकार के साथ हमारी जिम्मेदारी भी जुड़ी है—और वो है ट्रैफिक नियमों का पालन करना।
लेकिन सवाल ये है कि आखिर सड़क पर वाहन चलाते समय हमारे लिए जरूरी नियम कौन-कौन से हैं?
और क्या एक वाहन चालक को अपने अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए?
मसलन—ट्रैफिक पुलिस हमें कब रोक सकती है? चालान की प्रक्रिया क्या है? किन परिस्थितियों में वाहन की जांच की जा सकती है? और एक जिम्मेदार वाहन चालक के तौर पर हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए हम पहुंच रहे हैं ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी सर के पास। उनसे जानेंगे कि सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए हमारे अधिकार क्या हैं और हमारी जिम्मेदारियां क्या हैं।
तो चलिए, जानते हैं—सड़क पर अधिकार भी, नियमों की जानकारी भी।
