सारनी में रंग संस्कृति नाट्य संस्थान का शुभारंभ

सारनी। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच,सारनी नगर में रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हुए ‘रंग संस्कृति नाट्य संस्थान’ का विधिवत शुभारंभ 25 अप्रैल 2026 को किया गया। वार्ड क्रमांक 34, रानी दुर्गावती वार्ड स्थित शोभापुर कॉलोनी में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस संस्थान की स्थापना प्रख्यात नाटककार बालकराम यादव एवं फिल्म लेखक-निर्देशक रविराजवीर भारती द्वारा की गई है। संस्थान का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके अभिनय कौशल को निखारना तथा उन्हें रंगमंच के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाना है।

अब सारनी के युवाओं को अभिनय सीखने के लिए बड़े शहरों या महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे यहीं रहकर पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को विकसित कर सकेंगे और भविष्य में फिल्म एवं नाट्य जगत में करियर बना सकेंगे।कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर घनश्याम मालवीय, महेंद्र सिंह ठाकुर, सिंगर एवं अभिनेता निराकार सागर, देव सोनी सहित अनेक कला प्रेमियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और संस्थान की इस पहल की सराहना की।

‘रंग संस्कृति नाट्य संस्थान’ का यह प्रयास न केवल स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा, बल्कि सारनी को एक सशक्त रंगमंचीय पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-5 आने का लक्ष्य

Thu Apr 30 , 2026
सीहोर। नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है. इस वर्ष शहर को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने न केवल व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, बल्कि जनभागीदारी को अभियान का मुख्य आधार बनाने का संकल्प भी लिया है. […]

You May Like

मनोरंजन