E -KYC कार्य में लापरवाही पर 8 राशन विक्रेताओं को नोटिस

जबलपुर: जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त हितग्राहियों के ई-केवाईसी किए जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर न्यूनतम प्रगति वाले राशन विक्रेताओं ग्राम पंचायत हिनोतिया, बगराई, धरतीकछार, गडर पिपरिया, किसरोद, पिपरियाकला, भैरोघाट और खैरी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही अनुभाग शहपुरा में अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप पाराशर द्वारा आज तहसील के सभी सहकारी समिति के प्रबंधकों और राशन विक्रेताओं की बैठक ली गई और समीक्षा भी की गई। निर्देश दिए गए कि आगामी एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करें।

साथ ही मृत और स्थाई रुप से पलायन कर चुके लोगों की जानकारी ग्राम पंचायत से ली जाकर पोर्टल में एंट्री कराएं। साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्र में करे। अनुविभागीय अधिकारी ने समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि वे किसी भी नजदीकी राशन दुकान में जाकर ई- केवाईसी कराएं, जिससे उन्हें आगामी माह में राशन प्राप्त करने में असुविधा न हो। समीक्षा बैठक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुंजन सिंह राजपूत, सहकारी समिति के प्रशासक प्रशांत कौरव, जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकरी उमेश तिवारी उपस्थित रहे

Next Post

बुढागर बाईपास पर हादसा कार ने रौंदा, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Wed Apr 16 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढागर बाईपास चौराहा आदर्श ढाबा के सामने एन एच 30 के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आनंद […]

You May Like