
सीधी। मारपीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपियों को थाना बहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार दिनांक 07 जून 2026 को थाना बहरी अंतर्गत ग्राम झुमरिया निवासी परमेश्वर साकेत 65 वर्ष द्वारा सूचना दी गई कि उसके भतीजे भोला साकेत 38 वर्ष का अपने पिता एवं अन्य परिजनों के साथ मकान निर्माण एवं भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा भोला साकेत के साथ हाथ-मुक्कों एवं डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया तथा उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना बहरी में धारा 103(1), 296(बी), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के
नामजद आरोपियों में विशेश्वर साकेत पिता स्व. बज्जी साकेत उम्र 70 वर्ष , जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत पिता विशेश्वर साकेत, वंशबहादुर साकेत पिता विशेश्वर साकेत,
केमली साकेत पति विशेश्वर साकेत उम्र 65 वर्ष, समुखिया साकेत पति जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत उम्र 38 वर्ष सभी निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में
विशेश्वर साकेत , केमली साकेत , समुखिया साकेत शामिल हैं। वही आरोपी जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत और वंशबहादुर साकेत फरार है। थाना बहरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की विवेचना जारी है तथा सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
