उफनती नदी के बीच पुलिया पार करना पड़ा भारी, बाइक समेत बहा युवक

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र में पिछोर मार्ग पर बनी पुलिया पर जमकर बहाव देखने को मिल रहा है। यहां मुतलेड़ी नदी उफान पर है जिस वजह से पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही पुलिया से निकल रहे बाइक सवार के साथ हादसा देखने को मिला। उफनते पानी के बीच उसका बैलेंस बिगड़ा और वो बाइक सहित नदी में बह गया।

कुछ दूर तक बहने के बाद युवक सुरक्षित बाहर आ गया लेकिन उसकी बाइक नदी में डूब गई। यह बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जो पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। बहाव के कारण बैलेंस बिगड़ा और ये बहने लगे। दो युवकों ने तो बाइक छोड़ दी लेकिन एक युवक बाइक के साथ बह गया। हालांकि, उसकी जान बच गई है।

ये हादसा होने के बाद एक बाइक पर सवार दो युवकों ने भी उफनती नदी को पार करने की कोशिश की। इन्हें फंसा हुआ देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने युवकों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा होता हुआ देखने के बावजूद भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिखाई दिए। जिला प्रशासन द्वारा लगातार जल भराव वाली जगह और उफान पर चल रहे नदी नालों के पास नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Next Post

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों को ग्वालियर से जाएगी एक लाख की खाद्य सामग्री

Sat Aug 29 , 2026
ग्वालियर। पड़ोसी देश नेपाल में आई कुदरती आपदा के चलते ग्वालियर से वार्ड क्रमांक 52 से कांग्रेस के पार्षद डॉक्टर संध्या सोनू कुशवाहा अपनी ओर से आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपए की खाद्य सामग्री भेजेंगे। उन्होंने व्यापारी भाइयों से भी अपील की वह आगे आएं और सहयोग […]

You May Like