जावद में फिर मंडराया चड्डी-बनियान गिरोह का खतरा, 5 संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, चोरी के बाद घरों पर लगाई बाहर से कुंडी

जावद। जावद नगर में एक बार फिर चड्डी-बनियान गिरोह की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। अल सुबह करीब 4 बजे नीमच रोड क्षेत्र में पांच संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आसपास के मकानों के बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि घरों में मौजूद लोग बाहर निकलकर उनका विरोध न कर सकें।जानकारी के अनुसार बदमाशों ने क्षेत्र में खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिलों के लॉक तोडक़र उनकी वायरिंग काटने का प्रयास किया।

हालांकि वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मोटरसाइकिल लेकर फरार होने में नाकाम रहे। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में करीब पांच संदिग्ध युवक रात के अंधेरे में क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग उठ रही है।घटना के बाद पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द पकडऩे की चुनौती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गिरोह पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ी वारदात हो सकती है। चड्डी-बनियान गिरोह के दोबारा सक्रिय होने की आशंका ने जावदवासियों की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर है कि सीसीटीवी फुटेज के आधारपर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार किया जाता है।

Next Post

ग्रामीण अंचलों को मिली बिजली की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री

Mon Sep 7 , 2026
अलीराजपुर, जिले के ग्रामीण एवं सुदूर फलिया क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज एक ही दिन में 16 नई विद्युत डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) का लोकार्पण कर विद्युत प्रवाह प्रारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने 6 विद्युत डीपी का लोकार्पण किया, वहीं सांसद श्रीमती […]

You May Like