स्टॉकहोल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्‍च किया स्‍टॉकफिन 2.0, भारत में रिटेल निवेशकों की अगली पीढ़ी को सशक्‍त करेगा

February 2026: स्टॉकहोल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड, जो स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और सेबी-पंजीकृत एक कॉर्पोरेट स्टॉक ब्रोकर है, पूरे देश में स्‍टॉकफिन 2.0 ऐप के लॉन्च की घोषणा की। यह अगली पीढ़ी का निवेश ऐप है, जिसे निवेशकों के लिए सरल, सुरक्षित और सहज अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मेट्रो शहरों से लेकर तेज़ी से बढ़ते टियर-II और टियर-III क्षेत्रों तक, स्‍टॉकफिन 2.0 का निर्माण पूरे देश में वित्तीय भागीदारी को मजबूत करने और निवेश को अधिक सुलभ, सहज तथा विश्वसनीय बनाने के लिए किया गया है। यह ऐप भविष्य के लिए तैयार आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन और नया इंटरफेस दिया गया है। यह ऐप भारत के तेज़ी से बदलते निवेशक परिदृश्य से बखूबी मेल खाता है।

जैसे-जैसे शेयर बाजार में आम लोग ज्यादा निवेश कर रहे हैं और लंबे समय में पूंजी बढ़ाने की इच्छा बढ़ रही है, स्‍टॉकफिन 2.0 एक व्‍यापक समाधान देता है। यह ऐप हर तरह के यूजर की मदद करता है—चाहे वे नए हों या पुराने, या फिर कहीं भी रहते हों—ताकि वे बेफिक्र होकर निवेश कर सकें, बाजार को समझ सकें और अपना पैसा बढ़ा सकें। इस ऐप में सब कुछ एक ही आसान जगह पर मिलता है जिसमें इक्विटीज, डेरिवेटिव्‍स (एफएण्‍डओ-F&O), स्टॉक एसआईपी, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ, एसएमई स्‍टॉक्‍स और आईपीओ शामिल हैं। इन सबको अलग-अलग ग्रुप में बाँटा गया है, जिससे देखना और समझना बहुत आसान हो जाता है। इससे यूजर जल्दी और सही फैसला ले पाते हैं।

एक सरल डैशबोर्ड बाजार इंडेक्स, पोर्टफोलियो मूल्य, टॉप गेनर्स और लूजर्स का स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है, साथ ही होल्डिंग्स, पोजीशन्स और लाभ-हानि पर रीयल-टाइम अपडेट्स देता है। स्क्रीनर्स, तकनीकी इंडिकेटर्स, रिसर्च कॉल्स और विस्तृत रिपोर्ट्स समझदारी से निवेश करने में सहायता करते हैं, जबकि एक समर्पित “बाय टुडे, सेल टुमॉरो” सेक्शन शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए है। गोल-आधारित म्यूचुअल फंड निवेश प्रवाह दीर्घकालिक बचत की योजना बनाने और ट्रैक करने को आसान बनाते हैं।

बेस्ट प्राइस रूटिंग सुनिश्चित करती है कि ट्रेड्स उस एक्सचेंज पर निर्देशित किए जाएं जो सबसे बेहतर उपलब्ध मूल्य ऑफर कर रहा हो। एमपिन (MPIN), बायोमेट्रिक लॉगिन और ओटीपी सत्यापन के माध्यम से सुरक्षित पहुंच, साथ ही थीम्स, होमपेज प्राथमिकताएं, फॉन्ट साइज और सेव्ड ऑर्डर सेटिंग्स जैसी व्यक्तिगत अनुकूलन विकल्प सुरक्षा और यूजर अनुभव दोनों को बेहतर बनाते हैं।

आज आयोजित कार्यक्रम में, श्री मनोज मुत्ताथिल अय्यप्पन, माननीय संयुक्त सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा, “आज के दौर में हम वित्तीय सेवाओं में तकनीक के प्रसार को महत्व देते हैं, क्योंकि इसका आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान है। मोबाइल एप्लिकेशन्स ने वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो जन धन, आधार और डिजिटल इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों को सपोर्ट करती हैं। वित्तीय क्षेत्र में मोबाइल एप्लिकेशन्स के प्रमुख योगदानकर्ताओं में ई-केवाईसी के माध्यम से निर्बाध डिजिटल ऑनबोर्डिंग, कम लागत और पेपरलेस खाता खोलना, एसआईपी जैसे छोटे टिकट निवेश सक्षम करने वाले माइक्रो निवेश विकल्प, डिजिटल भुगतान प्रणाली के साथ एकीकरण आदि शामिल हैं। तकनीक तब ही वास्तविक मूल्य प्रदान करती है जब इसे सोच-समझकर और जिम्मेदारी से लागू किया जाए। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को आखिरकार तीन प्रमुख उद्देश्यों की सेवा करनी चाहिए – यूजर्स के लिए आसानी, संस्थान के लिए मजबूती, और बाजार के लिए अखंडता।”

श्री प्रभात कुमार दुबे, मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं सीईओ, स्टॉकहोल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड ने कहा, “स्‍टॉकफिन 2.0 हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसमें हम हर भारतीय को—चाहे वह मेट्रो में हो या तेजी से बढ़ते क्षेत्रीय बाजार में—एक विश्वसनीय, उन्नत और यूजर-फ्रेंडली निवेश प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। हमारा मानना है कि भारत के वित्तीय भविष्य को पूरी जानकारी और आत्मविश्वास से भरपूर खुदरा भागीदारी से आकार मिलेगा, और स्‍टॉकफिन 2.0 ठीक इसी नजरिये को समर्थन देने के लिए बनाया गया है। इसकी बेहतर स्‍पीड, बाजार की गहन जानकारी और निर्बाध सुरक्षा के साथ, यह ऐप सिर्फ एक अपग्रेड नहीं है – यह पूरे देश में सभी को निधि निर्माण करने में सक्षम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह ऐप आज के निवेशकों के लिए बनाया गया है, जो चाहते हैं कि उन्‍हें बाजार की ताज़ा जानकारी तुरंत मिले, शक्तिशाली टूल्स हों, उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित रहे और मोबाइल पर सब कुछ बहुत आसानी से चले। स्‍टॉकफिन 2.0 यूजर्स को कई एसेट क्लासेस को प्रबंधित करने, बाजारों का विश्लेषण करने, सूचित निर्णय लेने, आसानी से ट्रेड निष्पादित करने और कहीं भी, कभी भी पोर्टफोलियो ट्रैक करने में सक्षम बनाता है— और ये सब स्टॉकहोल्डिंग के भरोसे के साथ आता है, जो दशकों से लोगों के साथ है।

Next Post

हाथियों की सुरक्षा में विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में आक्रोश

Mon Feb 23 , 2026
सीधी। हांथियों की सुरक्षा में विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। वन विभाग के निर्देश पर विद्युत विभाग रोजाना जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई बंद कर रहा है। सप्ताह भर से हांथियों की जारी चहलकदमी से परेशान वन विभाग समस्या दूर […]

You May Like