अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सीधी । जिले के अमिलिया थाना क्षेत्रांतर्गत कैमोर पहाड़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार

एक बाइक में दो लोग सवार होकर मऊगंज जिले के सरदमन गांव से अपनें निजी कार्य से पिपराही की तरफ से आ रहे थे। अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमोर पहाड़ के शुरुआती छोर में पहुंचे तभी अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया लाया गया। स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे अमिलिया से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक

आकाश सिंह पिता बसंत लाल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरदमन का होना बताया गया। वहीं घायल व्यक्ति भी उसी गांव का रहनें वाला है ,जो मृतक का रिश्तेदार होना बताया गया।

Next Post

जनता का हाल जानने भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलदाऊ के साथ निकले 

Fri Jun 27 , 2025
रीवा।आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष को भव्य रथ यात्रा लक्ष्मणबाग से निकाली गई. बलभद्र और सुभद्रा के साथ नगर का भ्रमण करने भगवान जगन्नाथ निकले. विशेष पूजा अर्चना के बाद बाजे गाजे के साथ रथ यात्रा शुरू हुई. विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद रथ यात्रा स्थानीय मानस भवन पहुंची, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।