
रतलाम। जिले की ग्राम पंचायत मांगरोल में एक युवक ने पंचायत कार्यालय में आग लगा दी। इससे कार्यालय में रखा कम्प्यूटर, फाइलें, टेबल आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। युवक द्वारा आग लगाने का किसी ने वीडियो भी बनाया है, जिसमें युवक पंचायत कार्यालय में घुसते हुए तथा आग लगाकर बाहर निकलते दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मांगरोल निवासी गोपाल भाभर का लगभग 11 बजे के माचिस व पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पंचायत भवन कार्यालय पहुंचा था। उपस्थित लोगों ने उसे बाहर निकालकर पंचायत कार्यालय का दरवाजा लगा दिया था। कुछ देर बाद वह दरवाजा खोलकर कार्यालय में घुसा तथा पेट्रोल डालकर माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। कार्यालय में आग की लपटे निकलने लगी तथा आग से टेबल, कम्प्टूयर व फाइलें तथा वहां रखा अन्य सामान जल गया।
