यातायात सुधारने सड़क पर उतरी पुलिस, अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई

विजयपुर। विजयपुर में कानून व्यवस्था के साथ अब यातायात अनुशासन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। नवागत थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि नगर में अव्यवस्था, अतिक्रमण और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों पर सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात में बाधा बन रहे अव्यवस्थित वाहनों एवं हाथ ठेलों को हटवाया। थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर स्वयं विजयपुर अस्पताल से सुनवई तिराहे तक सड़कों पर उतरे और पैदल व वाहन से निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों पर तत्काल कार्रवाई करवाई। सड़क पर मनमाने तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया, वहीं चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सख्ती का माहौल दिखाई दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सड़क को बाजार या पार्किंग स्थल समझने वालों के खिलाफ आगे बिना किसी रियायत के कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों और ठेला संचालकों पर चालानी कार्रवाई से लेकर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन

Fri Jan 16 , 2026
ग्वालियर। सामाजिक संस्था ‘ह्यूमन हैप्पीनेस फांउडेशन’ के तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4.45 बजे सनसिटी रोड मेला ग्राउंड स्थित दी ग्रैंड कैसल रिसाॅर्ट में होगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेन्द्र […]

You May Like