रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन

ग्वालियर। सामाजिक संस्था ‘ह्यूमन हैप्पीनेस फांउडेशन’ के तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4.45 बजे सनसिटी रोड मेला ग्राउंड स्थित दी ग्रैंड कैसल रिसाॅर्ट में होगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। रामभक्त हनुमान जी भगवान श्रीराम और सीता की आरती करेंगे, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

*अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कवि करेंगे काव्य पाठ*

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि काव्य पाठ करेंगे। इसमें दिल्ली से पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र शर्मा (हास्य), दिल्ली से प्रवीण शुक्ल (हास्य), दिल्ली से गजेंद्र सोलंकी (ओज), भीलवाड़ा से योगेंद्र शर्मा (ओज), दिल्ली से उपेंद्र पांडेय (हास्य), गया से अंकिता सिंह (श्रृंगार), अमेठी से कल्पना शुक्ला (गीतकार), प्रयागराज से शैलेन्द्र मधुर (श्रृंगार), कानपुर से हेमंत पांडेय (हास्य) तथा झारखंड से राजेश अग्रवाल सम्मिलित होकर भावपूर्ण काव्य वर्षा करेंगे। रामायण प्रतियोगिता में विजयी तीन छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Next Post

तेज रफ्तार बस ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर, सवारियों से भरी बस हुई फरार

Fri Jan 16 , 2026
ग्वालियर। महाराजपुरा के पास तेज रफ्तार बस ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। मौके से बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बस राम श्याम ट्रैवल्स की बताई जा रही है। बस ग्वालियर से सवारियों को […]

You May Like