शिवपुरी: कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक पर मामला दर्ज कर लिया है। चंदेरी विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डग्गी राजा उर्फ गोपाल सिंह चौहान लोधी समाज की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।
इस शादी में पूर्व विधायक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। वही यादव समाज के खिलाफ बयान बाजी की। इस अभद्र भाषा का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल पर वायरल कर दिया था। चंदेरी थाना में पूर्व विधायक डग्गी राजा पर धारा 173 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
