भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर (वार्ता) भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे महिला टी २० मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ओस को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है और अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा आज एकादश में शामिल नहीं हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि पावरप्ले में और आक्रामक होने के लिहाज से रेणुका को एकादश में शामिल करने का फ़ैसला किया गया है।

श्रीलंका की कप्तान चामरी अतापत्तू ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही करतीं। श्रीलंका में तीन बदलाव हैं, विष्मी गुणारत्ने, शशिनि गिम्हानी और काव्या कविंदी बाहर हैं। इमेशा दुलानी सहित दो अन्य खिलाड़ी एकादश में शामिल की गई हैं।

टीमें :

श्रीलंका : 1 चामरी अतापत्तू (कप्तान), 2 हसिनी परेरा, 3 हर्षिता समराविक्रमा, 4 कविशा दिलहारी, 5 नीलाक्षिका सिल्वा, 6 इमेशा दुलानी, 7 कौशिनी नुत्यांगना, 8 मल्शा शेहानी, 9 इनोका रनावीरा, 10 मल्की मदारा, 11 नीमाशा मीपाजे

भारत : 1 स्मृति मांधना, 2 शेफ़ाली वर्मा, 3 जेमिमा रॉड्रिग्स, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 6 दीप्ति शर्मा, 7 अमनजोत कौर, 8 रेणुका सिंह ठाकुर, 9 श्री चरणी, 10 क्रांति गौड़, 11 वैष्णवी शर्मा

 

Next Post

मृगनयनी, विंध्या वैली, कबीरा और प्राकृत जैसे ब्राण्ड के विक्रय केन्द्रों का जिला स्तर तक करो विस्तार: सीएम डॉ. यादव

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हैण्डलूम और हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियां महिलाओं की दक्षता और क्षमता का सदुपयोग करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। इन गतिविधियों से स्व-सहायता समूहों और लाड़ली बहनों को जोड़ते हुए मृगनयनी तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग […]

You May Like