भारत-पाक तनाव खत्म होने के बाद ट्रेनों में फिर बढ़ी वेटिंग

इंदौर: भारत-पाकिस्तान जंग के हालात के दौरान इंदौर से राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों में टिकट आसानी से मिल रहे थे. पूरे साल वेटिंग में चलने वाली मालवा एक्सप्रेस में भी इस दौरान सीटें आसानी से उपलब्ध हो रही थी. लेकिन, अब हालात सामान्य होते ही इंदौर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बनने लगी है. डॉ. अम्बेडकर नगर से कटरा- वेटिंग चल रही है. 15 जून तक आरएसी है, जिसमें से 26, 27 और 28 मई को वेटिंग लिस्ट 5 से लेकर 12 तक है. 1, 3, 4 और 5 जून को वेटिंग लिस्ट 5 से लेकर 20 तक है.

इंदौर से जयपुर-14 से 17 मई तक वेटिंग लिस्ट 14 से लेकर 32 तक है. इसके बाद के दिनों में यानी 18 मई से लेकर 8 जुलाई तक ट्रेन में आसानी से सीट उपलब्ध है. आईआरसीटीसी के अनुसार इस ट्रेन में 18 मई से 8 जुलाई तक 65 से लेकर 110 सीट तक रोजाना सीटें उपलब्ध हैं. इंदौर से जोधपुर- ट्रेन में 15 मई से लेकर 12 जुलाई तक आसानी से सीट उपलब्ध है. वर्तमान स्थिति के अनुसार इस ट्रेन में 303 तक सीटें आसानी से उपलब्ध है.

इंदौर से दिल्ली (20155): इंदौर से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में लंबी वेटिंग है. हालांकि, पिछले दिनों इसमें भी आसानी से टिकट मिल रहे थे. लेकिन अब इस ट्रेन में 3 जून तक 30 तक वेटिंग है. वहीं, 4 जून से 18 जून तक आरएसी लगा हुआ है. इस ट्रेन में 19 जून से सीटें आसानी से उपलब्ध हैं. इंदौर से अमृतसर- इस ट्रेन में 30 मई तक 48 आरएसी है. लेकिन, उसके बाद अलग-अलग दिनों में 11 जुलाई तक 6 से लेकर 70 तक सीटें उपलब्ध हैं. इंदौर से गोवा -सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन में वेटिंग बनी हुई है. ट्रेन में 27 मई से लेकर 8 जुलाई तक 4 से लेकर 49 तक वेटिंग बरकरार है.

Next Post

न्यायमूर्ति गवई ने ली उच्चतम न्यायालय के 52वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) न्यायमूर्ति बी आर गवई ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के 52वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like