एनआईए ने बम ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

चेन्नई, (वार्ता ) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के विल्लियनूर बम ब्लास्ट मामले में सुरक्षा में रखे गए गवाहों की जानकारी लीक करने के आरोप में गुरुवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
एनआईए ने इस मामले में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। एनआईए ने आज देर रात एक बयान में कहा कि पुडुचेरी में चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश की सेंट्रल जेल भी शामिल है। आरोपी, हरमन उर्फ कार्तिकेयन उर्फ टीआर और उदयकुमार उर्फ कुमार को इस मामले में सुरक्षा में रखे गए गवाहों के नाम और अन्य संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में एक राजनीतिक कार्यकर्ता सेंथिल कुमारन की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

Next Post

अग्रसेन चौराहा: दिनभर निकलते हैं भारी वाहन, बार-बार जाम से लोग हो रहे परेशान

Fri Sep 19 , 2025
इंदौर: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है और न ही निर्णय लिया गया है. वहीं लोहा मंडी क्षेत्र के मुहाने पर अग्रसेन चौराहे की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है.शहर में कई ऐसे मार्ग है जो एक […]

You May Like