भोपाल: राजधानी भोपाल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली बड़ी झील के किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। इसे शहर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कुल 347 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।यह कदम झील के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनजीटी और उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुरूप सीमांकन कार्रवाई पूरी कर उठाया गया है
