सीहोर। 23 वें कल्चरल नेशनल डांस कॉन्टेस्ट मालवा नृत्य महोत्सव में सीहोर के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी ने सुपर मॉम सेमी-क्लासिकल कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड भी अपने नाम किया. संस्था की 12 प्रस्तुतियों में से 11 ने प्रथम तीन स्थानों में जगह बनाई. समूह नृत्य में भी सरस्वती कथक की टीम ने सेमी-क्लासिकल श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया. टीम में आरोही गुप्ता, सौम्या विश्वकर्मा, आकांक्षा बिसोरिया, कृष्णप्रिया मकरिया, बारिश, आयुषी, लिनिशा, राजुल और मानसी शामिल रहे. अनास इंडिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. डॉ. रूपाली सोनी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी.
