अब जनता बनेगी ट्रैफिक पुलिस, इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर सीधे करें शिकायत

इंदौर: शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब आम लोग भी नजर रख सकेंगे. इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप में नया फीचर जोड़ते हुए नागरिकों को सीधे शिकायत करने का अधिकार दे दिया है. अब लोग फोटो और लोकेशन के साथ नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की जानकारी ऐप के जरिए पुलिस तक पहुंचा सकेंगे.
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए कुछ महीने पहले इस ऐप की शुरुआत की गई थी.

इसका उद्देश्य वाहन चालकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन चालान भुगतान की सुविधा देना था. बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित इस ऐप को अब और प्रभावी बनाने के लिए इसमें शिकायत वाला फीचर जोड़ा है. नई व्यवस्था के तहत शिकायतकर्ता को ऐप में संबंधित फीचर पर जाकर नियम तोड़ने वाले वाहन की फोटो, वाहन नंबर और लोकेशन अपलोड करनी होगी. इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा जांच कर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इस ऐप के माध्यम से फैंसी या डिफेक्टिव नंबर प्लेट, रेड जोन में भारी वाहन, नो एंट्री या वन वे उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग, स्टंट या ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने जैसे मामलों में शिकायत की जा सकेगी. ऐप को लॉन्च हुए करीब 19 दिन हो चुके हैं और अब इसके प्रचार प्रसार के लिए यातायात पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें. अब तक 1500 से अधिक लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं.

Next Post

17 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाई

Sun Jun 21 , 2026
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय विवाहिता ने शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी और मैं आप सबके लायक नहीं हूं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.17 […]

You May Like