17 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाई

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय विवाहिता ने शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी और मैं आप सबके लायक नहीं हूं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.17 वर्षीय मृतका अनिता पति सूरज ठाकुर निवासी पालाखेड़ी कांकड़ है, उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी.

घटना के समय घर में अनिता और उसका 9 वर्षीय भाई रोहन मौजूद था. आत्महत्या से पहले अनिता ने भाई को घर से बाहर भेज दिया. जब वह नहीं गया तो उसे डांटकर चाकू दिखाकर डराया, जिसके बाद वह बाहर चला गया था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर रोहन रोने लगा. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. लोगों ने अनिता को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिता गांव के एक युवक के संपर्क में थी, जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी. कुछ महीने पहले मोबाइल चैट को लेकर विवाद भी हुआ था. बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी. जांच के दौरान पुलिस को अनिता के कपड़ों से बिना तारीख और हस्ताक्षर वाला सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि आप सब चाहते हैं कि मैं उसे छोड़ दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं. गांधी नगर थाना प्रभारी अनील यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है. सुसाइड नोट, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है. अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत या आरोप सामने नहीं आया है.

Next Post

दोपहर में हुई बारिश, गर्मी-उमस से मिली थोड़ी राहत

Sun Jun 21 , 2026
इंदौर: आज शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली. हालांकि यह प्री मानसून के बारिश है, जिसमें ज्यादा देर तक पानी नहीं गिरता है.मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त है और इस कारण अभी तक 44′ बारिश कम हुई है. प्रदेश […]

You May Like