दोपहर में हुई बारिश, गर्मी-उमस से मिली थोड़ी राहत

इंदौर: आज शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली. हालांकि यह प्री मानसून के बारिश है, जिसमें ज्यादा देर तक पानी नहीं गिरता है.मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त है और इस कारण अभी तक 44′ बारिश कम हुई है. प्रदेश में 25 के बाद मानसून आने का अनुमान है. अधिकाश जिलों में बारिश बहुत कम हुई है, जिसमें 45 जिले सूखे है, जहां बारिश नहीं हुई है.

इतना हक नहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग भी सूखे की चपेट में आने की स्थिति में है।इस कारण किसान बुवाई की चिंता में पड़ गए है. इस बीच आज शहर में प्री मानसून के बारिश हुई, हालांकि बारिश सिर्फ 10 से 15 मिनट तक ही हुई. इस कारण मौसम में गर्मी ऑफ उमस से राहत मिली. पारा 60 से 8 डिग्री तक गिर गया. साथ मौसम में ठंडक घुल गई और आम जन को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार मानसून के बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अरब सागर में मानसून रुका हुआ है. आज आगे बड़ा जरूर है, लेकिन गति बहुत धीमी है, इसलिए बारिश में एक हफ्ते के दर्ज संभावित है.

Next Post

पितृ पर्वत में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया त्रिवेणी पौधारोपण

Sun Jun 21 , 2026
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. दोनों नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान के दर्शन किए और धाम परिसर में स्थापित […]

You May Like