सीहोर। सायबर सेल पुलिस ने गुम हुए 150 स्मॉर्ट मोबाईल को तकनीकी सहायता से खोजकर सभी गुम मोबाईलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा .
सायबर सेल द्वारा गुम मोबाईल खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सेल पुलिस एवं मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा लगभग 6 माह के प्रयासों के बाद गुम मोबाईलों को तकनीकी सहायता से सर्च किया गया जिसमें से कुल 150 गुम मोबाईल खोज लिए गए. जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जाती है.
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में 102 गुम मोबाईल को उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को के सुपुर्द किया गया. अन्य 48 मोबाइल का वितरण पूर्व में भी वास्तविक मोबाईल धारकों को किया जा चुका है. इस अवसर पर स्टूडेन्ट से लेकर बुर्जुग सभी वर्ग के व्यक्ति थे, जब सभी को मोबाइल सुपुर्द किए गए.
