ईरान-इजराइल तनाव से सहमा बाजार

ईरान-इजराइल तनाव से सहमा बाजार

मुंबई, 13 जून (वार्ता) ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव से सहमे निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लुढ़क गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 573.38 अंक का गोता लगाकर 81,118.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 169.60 अंक की गिरावट लेकर 24718.60 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.32 प्रतिशक लुढ़ककर 45,681.28 अंक और स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत टूटकर 53,370.29 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4123 कंपनियों में से 2469 में बिकवाली जबकि 1516 में लिवाली हुई वहीं 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2964 कंपनियों के शेयरों में से 1824 में गिरावट जबकि 1059 में तेजी रही वहीं 81 में टिकाव रहा।

बीएसई में हेल्थकेयर और रियल्टी की 0.13 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर अन्य 19 समूहों में बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.58, सीडी 0.40, ऊर्जा 0.63, एफएमसीजी 0.94, वित्तीय सेवाएं 0.85, इंडस्ट्रियल्स 0.05, आईटी 0.09, दूरसंचार 0.67, यूटिलिटीज 0.91, ऑटो 0.33, बैंकिंग 1.01, कैपिटल गुड्स 0.01, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, धातु 0.81, तेल एवं गैस 0.57, पावर 0.75, टेक 0.08, सर्विसेज 2.06 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.01 प्रतिशत लुढ़क गए।

वैश्विक स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42, जर्मनी का डैक्स 1.49, जापान का निक्केई 0.89, हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75 प्रतिशत उतर गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1264 अंक का गोता लगाकर 80,427.81 अंक पर खुला और बिकवाली जारी रहने से थोड़ी देर बाद ही 80,354.59 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर बाद 81,238.68 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,691.98 अंक के मुकाबले 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,118.60 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी भी 415 अंक उतरकर 24,473.00 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,473.00 अंक के निचले जबकि 24,754.35 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,888.20 अंक की तुलना में 0.68 प्रतिशत कमजोर रहकर 24,718.60 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में अदानी पोर्ट्स 2.71, आईटीसी 1.67, एसबीआई 1.64, इंडसइंड बैंक 1.59, एचडीएफसी बैंक 1.15, टाइटन 0.95, कोटक बैंक 0.85, रिलायंस 0.83, अल्ट्रासिम्को 0.83, पावरग्रिड 0.81, बजाज फिनसर्व 0.79, इटरनल 0.78, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65, आईसीआईसीआई बैंक 0.64, एक्सिस बैंक 0.56, टाटा स्टील 0.43, एलटी 0.43, एचसीएल टेक 0.43, टाटा मोटर्स 0.41, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39, इंफ़ोसिस 0.36, एनटीपीसी 0.34, बजाज फाइनेंस 0.32, नेस्ले इंडिया 0.30, एशियन पेंट 0.14 और भारती एयरटेल 0.07 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, टेक महिंद्रा 1.02, टीसीएस 0.38, मारुति 0.16 और सन फार्मा के शेयरों 0.10 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Next Post

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के दावों के निपटान में मिलेगी राहत: एलआईसी

Fri Jun 13 , 2025
मुंबई 13 जून (वार्ता) सरकारी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कल अहमदाबाद में एयर इंडिया के एआई 171 विमान के दुर्घटना के पीड़ितों के लिए छूट की घोषणा करते हुये शुक्रवार को कहा कि एलआईसी प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा वित्तीय […]

You May Like

मनोरंजन