गैस सिलेंडरों की किल्लत: बुकिंग के 15 दिन बाद भी खाली हाथ उपभोक्ता, फीनिक्स गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा

भोपाल। राजधानी में कुछ दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर गैस सिलेंडरों की मारामारी बुधवार को मिली. शहर के मिनाल रेसीडेंसी गेट नंबर एक पर एचपी की फीनिक्स गैस एजेंसींं पर लोगों की भीड़ की शिकायत मिली थी. जिसकी जांच करने के लिए दल एजेंसी पर पहुंचा. वहां पर सिलेंडर लेने आए लोगों से जानकारी प्राप्त की. लोगों का आरोप था कि बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. कई लोगों की ई-केवाइसी नहीं होने से सिलेंडरों की बुकिंग नहीं हो रही है. एजेंसियों पर लोगों की भीड़ देख जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रशासन की टीम एजेंसी पर पहुंची. खाद्य विभाग ने एचपी की फीनिक्स एजेंसी पर जांच शुरू कर दी है. एजेंसी से ऑनलाइन बुकिंग और सप्लाई की जानकारी मांगी है. अगर बुकिंग और सप्लाई में उपभोक्ता के सिलेंडर में गड़बड़ी मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों का कहना है कि एजेंसी सिलेंडर घरों तक पहुंचे नहीं और एजेंसी पर जानकारी दी गई कि आपका सिलेंडर पहुंच गया है. इससे नाराज लोगों ने प्रशासन को शिकायत की. जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि एजेंसी की जांच जारी है. गुरुवार को रिपोर्ट आएगी. गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने MyLIC App (ग्राहकों के लिए) और Super Sales Saathi App (मध्यस्थों के लिए) प्रस्तुत किए

Wed Apr 15 , 2026
http://www.licindia.in Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like