कल से शुरू होगा नौतपा, बारिश के कारण तापमान कम

सीहोर: इस साल मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. रविवार से नौतपा शुरू हो जाएंगे, लेकिन लगातार बारिश के कारण तापमान कम बना हुआ है. हालांकि उमस अधिक होने से लोग परेशान हैं. वहीं ज्योतिषियों का मत है कि नौतपा खूब तपेगा, लेकिन उन्होंने भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है। यानी कि इस बार नौतपा (रोहिणी नक्षत्र) खंडित होगा. इधर, 25 मई को सुबह 9.30 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

इस समय सौभाग्य और आनंद योग भी रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शर्मा के अनुसार सूर्य 8 जून की सुबह 7.17 बजे तक रोहिणी नक्षत्र मैं रहेंगे, इसलिए नौतपा के बाद के सात दिन भी तेज गर्मी पडऩे की संभावना रहेगी. पंडित गणेश शर्मा का कहना है कि इस बार सिद्धार्थी संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों सूर्य हैं.इससे भी गर्मी ज्यादा रहने के संकेत हैं.

मंगल और राहु का मीन राशि में गोचर होने से बादल छाने की संभावना भी बनी रहेगी. 2 जून तक तेज गर्मी के साथ अंधड़ और शाम में बारिश हो सकती है.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर बताते हैं कि अब तक हवा उत्तर-पश्चिम से चल रही थी. यानी प्री-मानसून गतिविधियां चल रही थी. लेकिन अब हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम हो गया. यही दक्षिण पश्चिम हवा मानसून लेकर आएगी.

Next Post

उप राष्ट्रपति के प्रवास पर हाईअलर्ट

Sat May 24 , 2025
जबलपुर: नरसिंहपुर में 26 मई को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, की उपस्थिति में कृषि उद्योग समागम का आयोजन होगा। जिसको लेकर जबलपुर में पुलिस-प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के मद्देनजर 26 मई को डुमना विमानतल जबलपुर की पांच किलोमीटर की परिधि को नो फ्लाईजोन घोषित किया है। […]

You May Like

मनोरंजन