संघ केवल शाखा संचालन तक सीमित नहीं; समाज परिवर्तन का कार्य भी कर रहा

रीवा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत रीवा में कार्यकर्ता विकास वर्ग के प्रशिक्षण में स्वयंसेवको से संवाद के लिए गुरूवार को रीवा पहुंचे.

सरसंघचालक के विचार और मार्गदर्शन से स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में और अधिक प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी. यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक अभिन्न अंग है. संघ केवल शाखा संचालन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक बदलावों को भारत की सनातन परंपरा के आलोक में दिशा देने की आवश्यकता है. आज जब वैश्विक परिदृश्य में कई विकृतियां उभर रही हैं, तब भारत ही वह ध्रुव तारा है जो सही दिशा प्रदान कर सकता है. इसके लिए समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय परंपराओं पर आधारित शिक्षा, संस्कृति और नीति निर्माण को बढ़ावा देना आवश्यक है. संघ प्रमुख शनिवार को रीवा से रवाना होगे.

Next Post

एक हाथ में हथकड़ी दूसरे में फोन, पुलिस कस्टडी में रील बनाता नजर आया हत्या का आरोपी

Fri May 23 , 2025
रीवा।रीवा में हत्या के एक आरोपी का हथकड़ी लगाए हुए पुलिस कस्टडी में रील बनाने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो रीवा के संजय गांधी अस्पताल का है जहां उसे चेकअप के लिए लाया गया था. उसी दौरान आरोपी के […]

You May Like

मनोरंजन