
पानसेमल,,,
कैबिनेट मंत्री का दर्ज प्राप्त श्री नंद किशोर वर्मा के द्वारा पत्र जारी कर दी जानकारी।
मध्य प्रदेश कैश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर वर्मा द्वारा नगर पालिका, नगर निगम एवं नगर परिषद में कैश शिल्पी बोर्ड कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है ,जिसमें विभिन्न स्थानों पर नियुक्तियां की जा चुकी है।पानसेमल नगर परिषद में प्रीत दुन्ना जाधव को प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। कैश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री श्री नंदकिशोर वर्मा द्वारा कहा गया कि अभी हमने कुछ नगर परिषद और नगर पालिका के प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी है जल्द ही प्रदेश की अन्य स्थानों पर नियुक्तियां कर दी जाएगी साथ ही जनपद पंचायत और जिला पंचायत में भी कैश शिल्पी बोर्ड कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे।प्रीत जाधव को प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर परिवार सहित,प्रीत जाधव मित्र मंडल,क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,साथ ही उन्होंने पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु आश्वस्त किया है।
