किसानों ने प्रभावित फसल का सर्वे कर मुआवजे की मांग की

दोराहा। ग्राम बडख़ेड़ा देवा के किसानों ने अत्यधिक बारिश और खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण सोयाबीन की फसल खराब होने पर फसल क्षति का सर्वे एवं पंचनामा कराने की मांग की है. किसानों ने बताया कि लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बने रहने से सोयाबीन की फसल खराब होने लगी हैं और कई खेतों में फसल सडऩे की स्थिति में पहुंच गई है. किसानों ने मांग की है कि फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराई जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच भीकम सिंह, ओमप्रकाश दुबे, लालाराम दांगी, किशनलाल, प्रेमसिंह दांगी, मुकेश, तीरथसिंह, प्रीतम सिंह, रघुवीर, जसमत दांगी, प्रेमनारायण, भगत सिंह, सतीष, रामू मेहरा, पवन दांगी, कमलेश दांगी, पवन दांगी, इन्दरसिंह, नितिन, रवि दांगी, अमरचंद, रामदयाल, कनेर सिंह, लखन सिंह आदि शामिल हैं.

 

Next Post

टूर्नामेंंट के लिए पांच बॉक्सर का चयन

Wed Sep 9 , 2026
सीहोर। स्थानीय शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में संचालित बॉक्सिंग नोडल खेल प्रशिक्षण केंद्र के पांच प्रतिभाशाली बॉक्सरों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है. खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और संस्थान में हर्ष का माहौल है. […]

You May Like