भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए विशेष रूप से गेहूं उपार्जन में आ रही दिक्कतों के शीघ्र समाधान की मांग की।
दिग्विजय ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका त्वरित निराकरण जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में 18 से 28 मई के बीच आयोजित होने वाले 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आमंत्रण पत्र भी सौंपा। इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक दिग्विजय सिंह और उनका परिवार हैं।
Next Post
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दो बेटियों के दिल को मिली नई धडक़नें
Fri May 1 , 2026
रीवा:सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा विन्ध्य ही नहीं पूरे प्रदेश में हृदय रोगों के उपचार के बड़े केन्द्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है. इसमें जटिल हृदय रोगों का लगातार सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है. इस क्रम में हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी और […]

You May Like
-
1 year ago
युवक की हत्या, थाने में शव रखकर प्रदर्शन
-
6 months ago
एनसीसी साइकिल अभियान का नगर आगमन पर भव्य स्वागत