अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने इंडिया गेट पहुंचे राहुल

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार देर शाम इंडिया गेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठे उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की।

एक रिजॉर्ट की कर्मचारी अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के नजदीक हत्या कर दी गई थी। अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में उसके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे एक ‘वीआईपी’ जिम्मेदार था। उनका कहना है उनकी बेटी की हत्या के आरोपी वीआईपी को राज्यपाल बना दिया गया है।

श्री भंडारी ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या 18 सितंबर, 2022 को हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि हत्या के पीछे एक ‘वीआईपी’ की भूमिका थी। उनका कहना है कि मामले में उन्हें न्याय मिलने तक इस वीआईपी को महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अनुरोध किया है कि जब सीबीआई की इस मामले की जांच पूरी नहीं होती है वीआईपी को राष्ट्रपति नहीं बनाया जाना चाहिए। धरना स्थल पर अंकिता के माता पिता से मिलने श्री गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा भी इंडिया गेट पहुंचे।

 

Next Post

शाई होप का आतिशी शतक, वेस्ट इंडीज ने बनाये 247/3

Wed Oct 14 , 2026
हैदराबाद, 14 अक्टूबर (वार्ता) शाई होप (नाबाद 102) ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया जिसकी बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ चौथे टी 20 में बुधवार को तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। होप की शतकीय पारी की बदौलत […]

You May Like

Play sound