
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में साउंड सिस्टम लगाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया. पीछे से किए गए वार में युवक का सिर फुट गया और खून निकलने लगा.
पुलिस के अनुसार नंदानगर में रहने वाले 30 वर्षीय फरियादी गोपाल परमार ने पुलिस को बताया कि वंदना बिहार भानगढ़ में एक कार्यक्रम में साउंड लगाने गया था. इसी दौरान उसने आरोपी काजू से लाइट का वायर लगाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान काजू और उसके तीन साथियों ने विवाद हो गया. विरोध करने पर पीछे से काजू के एक साथी ने गोपाल पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला कर दिया. हमले में गोपाल के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा. घटना के बाद पुलिस ने काजू और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
