आइसक्रीम के पैसे को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार ने ग्राहक को पीटा 

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में आइसक्रीम के पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने ग्राहक और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी. घटना में युवक के चेहरे और होंठ पर चोट आई है.

पुलिस के अनुसार नंदानगर में रहने वाले 31 वर्षीय फरियादी पवन संज्ञा अपने साथी विनोद चौहान के साथ हाईकोर्ट चौराहा स्थित मोनिका गैलेक्सी की दुकान पर आइसक्रीम खाने गया था. आइसक्रीम लेने के बाद जैसे ही दुकानदार गणेश रिजवानी ने पैसे मांगे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दीं. विरोध करने पर गणेश ने पवन और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी, जिससे पवन के होंठ और चेहरे पर चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

​भगत सिंह चौक पर पुलिस का छापा; सट्टा खाईबाज समेत दो गिरफ्तार

Sun Apr 19 , 2026
परासिया। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र सिंह जाट के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को थाना परासिया पुलिस को […]

You May Like

मनोरंजन