
मक्सी। मक्सी नगर में दुर्गा वाहिनी का लगातार तीसरे वर्ष सबसे बड़ा पथ संचलन निकला।मक्सी नगर में मंगलवार को दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन नई आबादी नर्मदा मंदिर से निकला लगभग 400 से ज्यादा मात्रा शक्तियां हाथों में लाठी डंडे लेकर जिस गली से गुजरी वहां खड़ा हर शक्श थम सा गया। तीन किलोमीटर लंबा पथ संचलन जब नगर की सड़को से निकला तो संचलन में शामिल हुई युवतियों और महिलाओं की कतार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। मानो समूचे नगर की मात्र शक्ति का हुजूम शहर की सड़को पर उतर आया हो। मक्सी नगर में निकले इतने बड़े स्तर के दुर्गा वाहिनी के पथ संचलन में शामिल हुई युवतियां और बच्चियों ने जहां सफेद कुर्ता पायजामा और भगवा दुपट्टा धारण किया तो महिलाएं भी भगवा साड़ी धारण कर घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकली। जहां दो दर्जन से अधिक स्थानों पर फूल बरसाकर नगरवासियों ने मात्र शक्तियों का स्वागत कर उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम का समापन नया बाजार झंडा चौक में हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि कार्यक्रम के राष्ट्रीय सह संयोजीका दुर्गा वाहिनी पिंकी दीदी पवार , प्रांत सह संयोजीका दुर्गा वाहिनी प्रीति दीदी जादम,
कार्यक्रम अध्यक्ष नीलाश्री गर्ग, प्रान्त सेवा प्रमुख डॉ वजन्ती दीक्षित, मातृशक्ति जिला संयोजिका मनीषा दीदी पांडे, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका इति दीदी पांडे, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका प्रज्ञा पाटीदार, मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका सागर दीदी पाटीदार एवं विश्व हिंदू परिषद से कार्यकर्ता उपस्थित रहें।कार्यक्रम में वहअतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शूभारंभ किया।
बहनों में आत्म सुरक्षा का भाव जागृत हो….
पिंकी दीदी पवार राष्ट्रीय सह संयोजीका दुर्गा वाहिनी एवम मातृशक्ति कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे देशभर में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जो सेवा सुरक्षा और संस्कार लेकर सद्भाव से काम करती है और इस पर्पस से पूरे देश भर में पूरी नवरात्रि में दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के माध्यम से शौर्य संचलन ,शक्ति संचलन यात्रा निकाली जाती है , शस्त्र पूजन होते है,दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रम होते है,तो इस लिए शाजापुर जिले के मक्सी प्रखण्ड में आज शक्ति संचलन का कार्यक्रम बहनों के द्वारा रखा गया ।बहनों में आत्मसुरक्षा का भाव जागृत हो,बहने जो है वह लव जिहाद ,मानसिक कमजोरी,जनसंख्या असंतुलन,वैचारिक प्रबोधन जो आज सबसे बड़ा विषय चल रहा है इसको लेकर सजक रहे सतर्क रहे यही हमारा उद्वेश्य है
नगर भ्रमण के बाद पुनः संचलन झंडा चौक में दुर्गावाहिनी की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मक्सी हिंदू समिति के सदस्य मौजूद थे।
दुर्गा वाहिनी पथ संचलन में मक्सी पुलिस से थाना प्रभारी संजय वर्मा एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
