कॉम्बिंग गश्त में 147 वारंटी पकड़े, 306 गुंडे और हिस्ट्रीशीटर किए चेक

ग्वालियर। अपराधियों पर लगाम कसने और अपराध को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 147 फरार बदमाशों स्थायी और गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा है। पुलिस ने रात भर में 306 पुराने गुंडे और हिस्ट्रीशीटरों को उनके घर पहुंचकर चेक किया। उनसे पूछताछ की गई कि वह अभी क्या कर रहे हैं। कहीं किसी अपराध में शामिल तो नहीं हैं।

शहर और देहात के थाना क्षेत्रों में 55 से ज्यादा टीमों ने एक साथ कॉम्बिंग गश्त शुरू किया। इस दौरान एएसपी विदिता डागर, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर एवं सभी सीएसपी, डीएसपी द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल को लेकर शहर एवं देहात में एक साथ शुरू किया।

कॉम्बिंग गश्त से पहले सर्कल वाइज पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित कर सीएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

Next Post

मोदी का जीवन एक प्रेरणा- सुधांशु

Tue Oct 7 , 2025
जयपुर 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डा सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय राजनीति में सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा है कि उन्होंने गुजरात को एक “विकास मॉडल” के रूप में स्थापित किया और इसके बाद भारत […]

You May Like