रात में ठंड बढ़ी, बारिश के आसार

जबलपुर: मौसम में अचानक बदलाव के बाद रात मेें ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में सूर्यदेव की चमक तेज है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार भी बन रहे है। मौसम पूरी तरह से साफ होती कड़ाके की ठंड़ पड़ेंगी। मौसम विभाग की माने तो 25 से 26 अक्टूबर को जबलपुर जिले में बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 76 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं तीन से चार किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना अवदाब पिछले 3 घंटों में लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है और बुधवार सुबह 8:30 बजे यह उसी क्षेत्र में स्थित है। अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है और बुधवार सुबह 8:30 बजे यह उसी क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों में इसके दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके पास के हरियाणा क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है।

Next Post

घर से युवती का अपहरण, खेत में गैंगरेप, दरिंदें गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu Oct 23 , 2025
तिलवारा थाना अंतर्गत देवरी में रहने वाली एक युवती के घर में दो दरिंदें घुसे और अपहरण कर उसे खेत ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like

मनोरंजन