सीहोर। क्षेत्र में अनेक खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. शहर में फुटबाल आदि का मैदान है, लेकिन क्रिकेट का बीएसआई के अलावा कोई भी आधुनिक मैदान नहीं होने के कारण खिलाडिय़ों को अभ्यास करने का मौका नहीं मिलता है. क्रिकेटरों को 2027 से पहले आधुनिक स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है.
गुरुवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीएमओ सुधीर कुमार, उपयंत्री विजय कोली के अलावा अन्य पार्षदों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. खिलाडिय़ों के खेलने के लिए स्टेडियम की सुविधा देने के उद्देश्य से नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इछावर बाइपास रोड रेशम केन्द्र के पास करीब चार करोड़ 16 लाख की लागत से छह एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस मौके पर यहां पर उपस्थित अमले ने बताया कि खेल मैदान की बाउंड्री का 80 प्रतिशत और बिल्डिंग का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. 2027 से खिलाडिय़ों को सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
करीब छह एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले क्रिकेट स्टेडियम में खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए निर्माण कार्य किए जाएंगे. इसके अलावा खिलाडिय़ों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी स्टेडियम में रहेगी.
