
जबलपुर। म.प्र. छात्र संघ के तत्वाधान में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पारदर्शिता की मांग को लेकर ‘आस्था बचाओ – अर्थी जुलूस का आयोजन कमानिया गेट से मालवीय चौक तक किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे ने किया। इस दौरान सैकड़ों रामभक्तों और छात्र कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और भगवा ध्वज लेकर ‘राम के नाम पर खेल बंद करो ‘, के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि ‘आज युवा सड़क पर है क्योंकि आस्था पर चोट हुई है। हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए लड़ रहे हैं। ट्रस्ट को जवाब देना ही होगा। ‘वहीं जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे ने कहा कि ‘3000 कारसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जब तक सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच नहीं होती, ये आंदोलन रुकेगा नहीं। ये शुरुआत है, अंत नहीं। ‘ प्रदर्शनकारियों की मांगों में राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय जांच सीकेजी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करनी,
जमीन खरीद-बिक्री के सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने और दोषी पाए जाने पर ट्रस्ट का पुनर्गठन करने की मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर आकाश खरे, अभिषेक पांडेय, जतिन कनौजिया, कृष्णा तिवारी, निहाल यादव, आदित्य भारद्वाज, यश कनौजिया, अर्थ मिश्रा, पृथ्वी सिंह, अभिनव सिंह, सागर तिवारी, वृंद मेहरा, मनोज यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
