48 प्रतिशत लोगों को नकद मदद

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि देश में 48 प्रतिशत लोगों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वित्तीय मदद दी जाती है।

श्री मांडविया ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि देश में 48 प्रतिशत लोग केंंद्र सरकार से किसी न किसी तरह से वित्तीय मदद पाते हैं। इनमें विभिन्न पेंशन योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर खाद्य सहायता भी इसमें जोड़ दी जाए तो यह आंकडा 92 प्रतिशत तक हो जाता है।

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा 18 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यदि इसमें खाद्य सुरक्षा को भी शामिल करें, तो देश की 65 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 92 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।”

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि पेंशन का दायरा छोटे कारोबारी तथा अन्य लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार इसके लिए जन जागरुकता अभियान चलाती है और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम लोगों को पेंशन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन देती है।

Next Post

वक्फ रिपोर्ट पर रास में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप, विपक्ष का बहिर्गमन

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चला, जहां विपक्ष ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट से सदस्यों के असहमति नोट हटाये गये हैं वहीं सत्ता पक्ष […]

You May Like